प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 में 25 लाख नये घरेलू कनेक्शन दिये जायेंगे

सतना:प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक गरीब परिवार की महिलाओं को वगैर जमा राशि के 10 करोड 33 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराये गये है। जिससे देशभर में स्वच्छ ईधन तक पहुंच में व्यापक सुधार हुआ है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के तहत 25 लाख नये घरेलु कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से सरकार की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईधन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दिखती है।

इस आशय की जानकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर कलेक्टर विकास सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न प्रेस कान्फ्रेंस में दी गई। इस मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन, डीजीएम इंडियन कारपोरेशन जबलपुर समीर शुक्ला, सेल आफीसर सुखबीर सिंह भी उपस्थित रहे।डीजीएम इंडियन आयल कारपोरेशन जबलपुर ने बताया कि योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलायें जिनके परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन न हो, पात्र होंगी।

आवेदक की पात्रता वंचना, घोषणा पत्र के आधार पर तय की जायेगी जिसका सत्यापन जिला उज्जवला समिति द्वारा किया जायेगा। आवेदन के आवश्यक दस्तावेजों में केवायसी फार्म फोटो सहित आवेदन समस्त एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटरशिप पर उपलब्ध है। आवेदक को निवास प्रमाण पत्र यदि आधार का निवास स्थान वर्तमान पते से अलग हो, परिवार संरचना दस्तावेज राशन कार्ड राज्य शासन द्वारा जारी प्रमाण पत्र, आवेदक तथा परिवार के सभी व्यस्क सदस्यों का आधार, बैंक खाते का विवरण, वंचना घोषणा पत्र संलग्न करना होगा।

योजना के लाभ के लिए आवेदन अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटरशिप पर जाकर या आनलाइन अथवा नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से जमा करना होगा। योजना के तहत लाभार्थियों को नए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कनेक्शन के साथ निःशुल्क पैक प्राप्त होगा। जिसमें प्रतिभूति राशि (डिपाजिट) रहित सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज, डोमेस्टिक गैस उपभोक्ता कार्ड के साथ निःशुल्क गैस चूल्हा और पहला रिफिल भी तेल विपणन कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इस पूरी प्रकिया में कोई भी प्रशासनिक शुल्क नहीं लगेगा।

Next Post

नारी सशक्तीकरण मिशन के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

Tue Dec 16 , 2025
सतना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में 4 मिशनों अर्थात किसान कल्याण, युवा शक्ति, महिला शक्ति और गरीब कल्याण मिशनों को लागू करने की घोषणा की गई है। महिलाओं के समग्र विकास के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों व बाधाओं के समाधान के लिए नारी सशक्तीकरण मिशन का क्रियान्वयन […]

You May Like