नारी सशक्तीकरण मिशन के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

सतना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में 4 मिशनों अर्थात किसान कल्याण, युवा शक्ति, महिला शक्ति और गरीब कल्याण मिशनों को लागू करने की घोषणा की गई है। महिलाओं के समग्र विकास के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों व बाधाओं के समाधान के लिए नारी सशक्तीकरण मिशन का क्रियान्वयन किये जाने हेतु कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति में कलेक्टर सतना को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, प्राचार्य इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय, जिला परिवहन अधिकारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग, उप संचालक कृषि कल्याण विभाग, प्राचार्य आईटीआई, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, महाप्रबंधक उद्योग, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, प्रभारी पर्यटन, जिला सहकारिता, कुटीर एवं ग्रामोदय, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहायक संचालक मत्स्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को सदस्य नामांकित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को गठित समिति में सदस्य-सचिव बनाया गया है। गठित समिति में संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित विभिन्न घटक अनुसार कार्ययोजना तैयार कर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सतना एस-2 कलेक्ट्रेट भवन सतना को अनिवार्यतः उपलब्ध करायेंगे एवं कार्ययोजना अनुसार गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

Next Post

अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue Dec 16 , 2025
सतना:मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.पकड़े गए आरोपी से 60 लीटर शराब बरामद की गई है.मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ताला निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे सहयोगी स्टाफ द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब की बिक्री […]

You May Like