सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोरी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव के एक शासकीय स्कूल के चैनल गेट और कमरों का ताला तोड़कर चोर 9 अलमारियों को खंगाल डाला। चोर स्कूल के मिड-डे मील के बर्तन 200 थालियां, गैस चूल्हा, पानी की टंकी और बच्चों की पढ़ाई का सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुद्धू काछी का बाड़ा मानेगांव निवासी जालम सिंह ठाकुर (61) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नई बस्ती, बिलपुरा बगिया टोला, रांझी में सहायक शिक्षक हैं। देखरेख करने वाली सहायिका मीरा बाई जब स्कूल परिसर पहुंचीं, तो वह दंग रह गईं। स्कूल के बाहर बाउंड्री का मुख्य गेट तो बंद था, लेकिन अंदर के दोनों चैनल गेट और कमरों के ताले टूटे पड़े थे।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सहायक शिक्षक जालम सिंह को फोन पर दी। जालम सिंह अपने साथी हरगोविंददास साहू के साथ मौके पर पहुंचे, तो स्कूल के भीतर का नजारा बदला हुआ था। अज्ञात चोरों ने स्कूल के भीतर घुसकर वहां रखीं 9 अलमारियों के ताले कटर या रॉड से तोड़ दिए थे। चोर 200 स्टील की थालियां, दो गैस चूल्हा, एक कुकर, एक कढ़ाई और एक बड़ा गंज , दो स्टील की टंकी और एक सिंटेक्स की पानी टंकी, नौ प्लास्टिक की कुर्सियां, छः स्टील कप और तीन स्टील सिंक। बच्चों की गणित किट और सरकारी पुस्तकें चुराकर ले गए।

Next Post

दो बदमाशों ने महिला से छीना मोबाइल

Mon Jun 1 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत राय कैफे के पास पैदल जा रही एक महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो गए।पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय सरोपति कुंजाम निवासी कटंगा की एपीआर कॉलोनी की खाना बनाने का काम करती हैं। सुबह पैदल काम पर जा रही थीं। […]

You May Like