सीहोर. नवरात्रि पर्व पर आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया. गरबा महोत्सव का शुभारंभ डॉ सुनीता सिंह, चेयरपर्सन, आईईएस पब्लिक स्कूल, भोपाल एवं सीहोर द्वारा किया गया. छात्रों ने गरबे के लिए पारंपरिक पोशाख पहने और डांडिया की ताल पर नृत्य किया. महोत्सव में लगभग एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने गरबा किया. छात्रों ने बनाए गए दीए, टॉरन्स व अन्य रचनात्मक सजावटी वस्तुओं से युक्त परिसर में एक विशेष कला प्रदर्शनी भी लगाई. वहीं छात्रों द्वारा विशेष ग्रुप गरबा का भी आयोजन किया गया. अंत में डॉ सुनीता सिंह ने गरबा समारोह में गरबा एवं डांडिय़ा के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया. साथ ही छात्रों के माता-पिता एवं सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त किया. इस तरह के कार्यक्रमों और समारोह को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है.
