शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की लाश पेड़ से लड़की हुई मिली है. 21 साल की छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है. सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है. युवती की संदिग्ध हालत में मौत को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है और सबूत तलाशने की कोशिश की जा रही है.
कोतवाली थानांतर्गत सीएमओ कोठी के पीछे खाली पड़े एक प्लाट पर कॉलेज की छात्रा का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला. जानकारी के अनुसार दर्पण कालोनी निवासी खुमान सिंह बघेल की 21 वर्षीय बेटी सपना बघेल की लाश सुबह सात बजे फंदे पर लटकी हुई मिली है. मृतक छात्रा के पिता के अनुसार वह कन्या महाविद्यालय में बीए फायनल की छात्रा थी. वह घर से बीए सेकेंड ईयर में बैक वाले विषय की परीक्षा देने के लिए निकली थी. उसके बैग में प्रेग्नेंसी किट और मार्कशीट की फोटोकॉपी मिली है.
