हाईवे पर हिट रन से युवक की दर्दनाक मौत

ग्वालियर: तेज रफ्तार वाहन चालक रास्ते से गुजर रही बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया जिससे उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा आंतरी थाना क्षेत्र में स्थित हाईवे पर हुआ। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डबरा के वार्ड क्रमांक- 15 में रहने वाला 22 वर्षीय आकाश बघेल पुत्र हरनाम बघेल अपने साथी निर्मल बघेल (21) के साथ बाइक पर सवार होकर चीनोर थाना क्षेत्र में स्थित हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान सरिया फैक्ट्री के सामने से गुजरते समय तेज रफ्तार में आ रहा वाहन का चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारता हुआ निकल गया।

टक्कर लगते ही आकाश और निर्मल बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख जुटे अन्य राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा घायल निर्मल को उपचार के लिए तथा आकाश के शव को पीएम हेतु हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

Next Post

कलेक्टर ने निगम आयुक्त के साथ शीतला माता मंदिर पर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mon Sep 29 , 2025
ग्वालियर: नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर पवित्र शीतला माता मंदिर पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं का कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अष्टमी व महानवमी को ध्यान में रखकर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को […]

You May Like