शिक्षिका को शराबी पति ने पीटा, धमकाया

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर शारदा नगर में एक शराबी पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी बल्कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू कंचनपुर शारदा नगर निवासी मालती शर्मा (52) एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

उनकी शादी 32 साल पहले सतीश शर्मा के साथ हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। पति सतीश शर्मा अत्यधिक शराब पीने के आदी हैं और घर के खर्चे के लिए पैसे नहीं देता हैं। जब भी घर का खर्च मांगने या घर की जिम्मेदारी उठाने की बात की जाती है, तो वह विवाद करने लगता हैं। रात करीब 8:30 बजे घरेलू बात को लेकर सतीश शर्मा अचानक भडक़ गया जब शिक्षिका ने विरोध किया आरोपी ने उनके साथ हाथ- मुक्कों से मारपीट शुरू कर चोट पहुंचा दी ।

Next Post

मैनेजर समेत साथी को बंधक बनाकर पीटा, 45 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाये

Sun Jul 12 , 2026
जबलपुर: बरेला में पार्टनरशिप विवाद को लेकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर और उसके साथी को बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने डरा धमकाकर पीडि़तों के मोबाइल छीनकर फोनपे के जरिए जबरन 45, 000 ट्रांसफर करवा लिए और 10 लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की […]

You May Like