दमोह में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पड़ोसी ने की अधेड़ की हत्या, तीन घायल

दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के समीप खडे़रा मोहल्ला में सुबह हुए विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. जबकि तीन लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुन्नालाल जैन पिता प्यारेलाल उम्र 58 वर्ष निवासी नरसिंहगढ़, घायल कविता जैन, उम्र 33 वर्ष, दमाद और बेटा पप्पू जैन बताए गए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देहात थाना प्रभारी अमित गौतम,चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ अभिषेक पटेल सहित पुलिस पहुंची है और घायलों के बताएं अनुसार कार्रवाई कर रही है.पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद पूरा बताया जा रहा है। परिजनों के बताएं अनुसार पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी ने यह पूरा घटना को अंजाम दिया है.

Next Post

चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध की मौत

Sun May 10 , 2026
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में एक चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से (सड़क दुर्घटना) में जानकी प्रसाद (मासाब) पिता नन्हे लाल पटेल उम्र 72 वर्ष निवासी सुभाष कॉलोनी की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like