रूसी सशस्त्र बलों ने खार्किव क्षेत्र के दो गांवों पर किया कब्जा

मॉस्को, 16 मई (वार्ता) रूस की सेना ने यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र के दो गांवों को अपने कब्जे में ले लिया है। तास समाचार एजेंसी ने रूस के विदेश मंत्रालय के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में मंत्रालय के हवाले से कहा गया, “बैटलग्रुप वेस्ट की टुकड़ियों ने सफल अभियानों के तहत खारकीव क्षेत्र के बोरोवाया और कुटकोवका गांवों को आज़ाद करवा लिया है।”

मंत्रालय के अनुसार, रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने पिछले एक दिन में 12 निर्देशित हवाई बम और 353 यूक्रेनी सैन्य ड्रोन मार गिराए हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले एक दिन में इस क्षेत्र में 1,045 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, रूस की ब्लैक सी फ्लीट की सेनाओं ने यूक्रेनी सेना के छह मानवरहित सतह वाहनों को नष्ट कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, रूस के सैन्य बलों ने ऊर्जा, परिवहन, एयरफील्ड, और बंदरगाह अवसंरचनाओं पर भी हमले किये। ड्रोन असेंबली स्थल, यूक्रेनी सशस्त्र दस्तों और विदेशी भाड़े के सैनिकों के अस्थायी तैनाती बिंदुओं को भी निशाना बनाया गया।

 

Next Post

चीन ने अमेरिका के साथ विमान सौदे की पुष्टि की, बोइंग विमानों, इंजनों की होगी बड़ी खरीद

Sat May 16 , 2026
बीजिंग, 16 मई (वार्ता) चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि चीन और अमेरिका के बीच विमानों, विमान इंजनों और अन्य कलपुर्जों की खरीद को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने चीन द्वारा अमेरिकी विमानों की खरीद के […]

You May Like