सिंगरौली/चितरंगी: सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा से लेकर अमरापान तक जंगलों में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लगभग 2 से 3 किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में आग ने विकराल रूप ले लिया है।
जंगलों से उठती लपटें और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी आग लगने के बाद वन विभाग, प्रशासन और जिम्मेदार अमला मौके पर कितना सक्रिय है? क्या समय रहते आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
