
इंदौर। आज नगर निगम द्वारा बीआरटीएस तोड़ने की कारवाई को देखने हाईकोर्ट अधिवक्ता कमेटी मैदान में उतरी। कमेटी ने राजीव गांधी चौराहे से पलासिया तक का दौरा किया। दौरे के दौरान कमेटी को कई अव्यवस्थाएं दिखाई दी । बस स्टॉप नहीं हटे हैं ,रेलिंग सड़कों पर पड़ी है आदि । जिसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।
शहर में नगर निगम द्वारा बीआरटीएस तोड़ने का काम किया जा रहा है। उक्त काम नगर निगम द्वारा लंबे समय तक नहीं करने को लेकर हाईकोर्ट ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को पेशी पर तलब किया था। दोनों अधिकारियों से हाईकोर्ट ने प्रश्न किया था कि तोड़ने के लिए भी विशेषज्ञ की जरूरत है ? फिर भोपाल का उदाहरण देते हुए हाईकोर्ट ने तोड़ने में देरी करने का कारण भी पूछा था। नगर निगम ने 15 दिन में एक तरफ रेलिंग हटाने और बाकी पूरा कार्य छह महीने में करने का हलफनामा दिया था। हाईकोर्ट ने उक्त काम की रिपोर्ट और निरीक्षण के लिए 5 सदस्यीय अधिवक्ताओं कमेटी बना दी थी।
इसके बाद नगर निगम ने बीआरटीएस तोड़ने की कारवाई शुरू की और एक तरफ की रेलिंग एलआईजी चौराहे तक हटा दी।
आज हाईकोर्ट अधिवक्ताओं की कमेटी ने राजीव गांधी चौराहे से पलासिया तक निगम द्वारा बीआरटीएस सड़क का दौरा किया। दौरे के दौरान कमेटी को कई अव्यवस्थाएं दिखाई दी, जिसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में सुनवाई के दिन पेश की जाएगी। कमेटी कल पलासिया के आगे का दौरा करेगी।
कमेटी प्रमुख अधिवक्ता गिरीश पटवर्धन ने बताया कि अभी तक बस स्टॉप नहीं हटे है। रैलिंग सड़को पर पढ़ी है। बस स्टॉप में अटाला भर दिया गया है। रैलिंग और बीम हटाने के बाद सड़क पर गड्डे नही भरे गए है। पूरी सड़क पर धूल उड़ रही है। उक्त सभी अव्यवस्थाओं का उल्लेख कर सुनवाई के दिन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी ।
