
दमोह।जीएसटी देश को दुनिया में नंबर एक पर ले जाने का उपक्रम है, यह टैक्स वसूली नही है, 2014 में हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में 11 नंबर की थी पिछले वर्ष हम 5 नंबर पर आये वर्तमान समय में हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक हमारी अर्थव्यस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर इस देश के लोग अपने अथक परिश्रम से अपने देश को विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बना देगे.इस आशय के विचार स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव पर एक कार्यशाला में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री, तकनीकि शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने व्यक्त किये.
जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा पूरे देशभर एक बड़ा अभियान चल रहा है, हमारे व्यापारी साथी, समाज को जीएसटी की ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले, जीएसटी रिफार्म से आम जनता को जो लाभ हो रहा है, उसकी जानकारी जन-जन तक पहॅचे उसका प्रयास हम कर रहे है, इसके लिए सरकार और समाज संयुक्त रूप से कार्य कर रही है, जीएसटी रिफार्म से कई आवश्यक वस्तुओ की रेट में कमी आई है और कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स खत्म किया गया है, जिससे आम जनता का जीवन और सरल हो वह अपनी दैनिक वस्तुओ का उपयोग सरलता से कर पाये यही हमारा उद्देश्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जीएसटी स्लैब में जो परिवर्तन किया है उससे आम जनता को लाभ हुआ है.
मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा जीएसटी सुधारों को लेकर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आम जन को अवगत कराया कि कई आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, कई वस्तुओं पर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है कुछ रोजमर्रा वाली वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त कर दिया गया है, जीएसटी रिफार्म होने से कई वस्तुओं की कीमत में कमी आई है जिससे आम जनमानस को लाभ मिलेगा.
