8 साल की बेटी ने सूझबूझ से बचाई मां की जान पुलिस ने किया अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। बेनीगंज मोहल्ले में 8 साल की बच्ची प्रिंसी ने अपनी मां की जान बचाने के लिए बहादुरी और समझदारी दिखाई। एमपीईबी में ड्राइवर राकेश साहू घर लौटे और पत्नी किरण से किसी बात पर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ते ही आरोपी ने पत्नी को जूते से मारना शुरू कर दिया, सिर पर वार करने के कारण महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर खींचने की कोशिश की।

घटना के समय घर में मौजूद बेटी ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका सीटी-स्कैन कराने की सलाह दी।

बेटी प्रिंसी ने बताया कि आरोपी पति पहले भी कई बार मां से मारपीट कर चुका है। एक बार गंभीर चोट के कारण इलाज नागपुर में भी करवाया गया था। परिवार ने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छोटी उम्र में भी समझदारी और सूझबूझ से जीवन बचाया जा सकता है।

 

Next Post

शुक्ल ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

Fri Sep 26 , 2025
सीहोर. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारंभ किए गए सेवा पखवाड़ा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिले के बिलकिसगंज सीएचसी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया. उन्होंने शिविर में दी जा रही सेवाओं और रक्तदान शिविर का निरीक्षण […]

You May Like