बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर इंजन,चालक गंभीर,चितरंगी में भर्ती

सिंगरौली: बगदरा क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चालक मिक्सर मशीन लेकर गांगी गांव के तरफ आ रहा था कि पन्नालाल कोल घर के पास पीसीसी सड़क मार्ग में बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर में के वल चालक था। वह अब बेहोस हो गया है। जिसका उपचार चितरंगी सीएससी में चल रहा है।जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर मिक्सर मशीन लेकर खटाई-चिकनी मार्ग से होते हुये गांगी-खैरा गांव तरफ आ रहा था कि गांगी गांव के पन्नालाल घर के पास बेकाबू होकर ट्रैक्टर एवं मिक्सर मशीन पलट कर चारों खानेचित हो गया।

इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और बेहोसी हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस वाहन 108 को सूचना दिया। जिसे उक्त वाहन के द्वारा चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि अभी होस होने के बाद भी चालक का पता एवं मिक्सर मशीन के मालिक के बारे में बता पाएगा।

Next Post

दिल दहला देने वाली लूटपाट और हत्या, ट्रैक्टर के पास सो रहे श्रमिक को मारी गोली

Thu Jun 12 , 2025
रीवा: गढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। घुमा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर के पास सो रहे एक श्रमिक वीरबल शाक्य (45), निवासी मुरैना, की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मृतक की जेब से डेढ़ से दो लाख रुपये लूटे और […]

You May Like