वोटर लिस्ट में दो जगह मेरे नाम के लिए आयोग जिम्मेदार : खेड़ा

नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि वोटर सूची में अगर दो जगह उनका नाम है तो इसमें चुनाव आयोग की गलती है और आयोग को ये बताना चाहिए कि उनके नाम पर किससे वोट दिलवाया जा रहा है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख श्री खेड़ा ने मतदाता सूची में उनका नाम दो जगह होने के भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि वह नौ साल पहले नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से जंगपुरा शिफ्ट हो चुके हैं और यदि उनका नाम अब भी वहां की वोटर लिस्ट में है तो यह आयोग की गलती है। वह मंगलवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

श्री खेड़ा ने कहा “मैं नयी दिल्ली से 9 साल पहले जंगपुरा गया हूं और मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 भी भरा है। इसके बावजूद यदि अब भी मेरा नाम मतदाता सूची में है तो इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मतदाता सूची में सुधार का काम उसके बाद कई बार हुआ है, इसके बावजूद मेरा नाम नहीं हटाया गया है तो इसके लिए आयोग जिम्मेदार है।”

उन्होंने कहा कि सूची ठीक करना चुनाव आयोग का काम है और कई बार सूची ठीक करने की प्रक्रिया चलाई गई है इसके बावजूद उनका नाम नहीं हटाया जा रहा है तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है।

श्री खेड़ा ने कहा कि यही आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगा रहे हैं कि मतदाता सूची में आयोग गड़बड़ी करता है। आयोग को बताना चाहिए कि वह जिस क्षेत्र में नौ साल से नहीं हैं उनके नाम पर वहां किससे मतदान कराया जा रहा है। आयोग के साथ मिलकर भाजपा इसी तरह के फर्जी मतदान करवा रही है और यही आरोप श्री गांधी भी लगा रहे हैं।

 

 

Next Post

बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने अरविंद रेमेडीज़ पर कई शहरों में छापेमारी की

Tue Sep 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 637 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े पीएमएलए मामले में अरविंद रेमेडीज़ लिमिटेड और उसके प्रमोटरों से जुड़े चेन्नई, कोलकाता, गोवा और कांचीपुरम स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी और […]

You May Like