हरीश शर्मा 3 ऑन 3 ऑल इंडिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप आईजी स्टेडियम में हुआ शुभारंभ

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने शनिवार को इंदिरा गांधी (आईजी) स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में दूसरी हरीश शर्मा 3 ऑन 3 ऑल इंडिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया।

आज यहां इस अवसर पर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, “दिल्ली सरकार ने ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मैचों में पदक जीतने वालों के लिए देश में सबसे अधिक नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देश खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।”

इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में देश भर से 87 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 63 पुरुष और 24 महिला टीमें शामिल हैं। पहले दिन 107 मुकाबले, जबकि दूसरे दिन 50 मैच खेले जाएंगे।

आयोजन समिति के सह-अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है। 3 ऑन 3 फॉर्मेट बास्केटबॉल का भविष्य है और जैसे टी-20 ने क्रिकेट में परिदृश्य बदल दिया है, वैसे ही 3 ऑन 3 बास्केटबॉल में परिदृश्य बदल देगा। यह चैंपियनशिप श्री हरीश शर्मा की विरासत को श्रद्धांजलि है और हम सभी बास्केटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

चैंपियनशिप की आयोजन समिति की अध्यक्ष रूपम हरीश शर्मा ने कहा, “फीबा से चैंपियनशिप को समर्थन मिला है और 3 ऑन 3 फॉर्मेट के साथ हर खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल रहा है।”

इस चैंपियनशिप का नाम पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और जाने-माने स्पोर्ट्स प्रशासक स्वर्गीय हरीश शर्मा के नाम पर रखा गया है।

 

Next Post

आग से चंद कदम दूर रखे थे ऑक्सीजन सिलेण्डर, वरना हो जाती कोई बड़ी अनहोनी

Sat Dec 27 , 2025
राजगढ़। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय स्थित मुख्य स्टोर रुम में आग सुलग उठी जिसके कारण लाखों रुपये कीमत की दवाईयां, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सामग्री जलकर स्वाहा हो गई, विशेष बात यह रही कि स्टोर रुम के चंद कदम दूर पर ही ऑक्सीजन सिलेण्डर रुम है वहां तक आग नहीं […]

You May Like