अपराध नियंत्रण हेतु दमोह पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही- वारंटियों की धरपकड़,असमाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही

दमोह‌।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में 18 जुलाई से 19 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। साथ ही संदिग्ध स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर वारंटियों की धरपकड़, गुंडा व निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी भ्रमण कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की।

*कॉम्बिंग गश्त की प्रमुख कार्यवाही*

स्थायी वारंट तामील – 12

भरण-पोषण अधिनियम अंतर्गत गिरफ्तारी वारंट तामील – 02

गिरफ्तारी वारंट तामील – 32

जमानती वारंट तामील – 16

गुंडा बदमाश चेक – 42

निगरानी बदमाश चेक – 23

आबकारी अधिनियम के अंतर्गत – 18 प्रकरण

सट्टा एक्ट के अंतर्गत – 02 प्रकरण

अंतर्गत धारा 170 बी.एन.एस.एस. – 01 व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

जिले में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कॉम्बिंग गश्त व विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Next Post

सर्वदलीय बैठक अच्छे माहौल में हुई, संसद चलाने में विपक्ष से सहयोग की अपील : रिजिजू

Sun Jul 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को यहां हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील करते हुए विपक्ष को भरोसा दिया है कि उसके सभी मुद्दों पर चर्चा कराई जाएगी और सत्र […]

You May Like