पाकिस्तान: बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने कर दी 07 यात्रियों की हत्या

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने कर दी 07 यात्रियों की हत्या

इस्लामाबाद 19 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस में सवार कम से कम सात यात्रियों की हत्या कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

यह हमला मंगलवार को बरखान जिले में एक राजमार्ग पर मंगलवार देर रात हुआ जहां लगभग 11 हथियारबंद हमलावरों ने एक यात्री बस को रोका। जिले के पुलिस सूत्रों ने शिन्हुआ को यह जानकारी दी।

यात्री प्रांतीय राजधानी क्वेटा से पूर्वी पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले की यात्रा कर रहे थे।

सूत्रों ने कहा “ बंदूकधारियों को अपने लक्ष्यों के बारे में विशेष जानकारी थी क्योंकि उन्होंने केवल इस विशेष वाहन को रोका और पीड़ितों को चुन -चुन कर मार डाला।”

हमलावर सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से भाग गए।

सूत्रों ने कहा कि बरखान पंजाब और बलूचिस्तान के बीच एक सीमावर्ती जिला है जो दोनों प्रांतों के बीच यात्रियों के लिए एक प्रमुख पारगमन मार्ग है।

घटना के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अपराधियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Next Post

बाजार में हालात जस के तस,नहीं सुधर रही व्यवस्था

Wed Feb 19 , 2025
  ई रिक्शा चालकों की धमाचौकड़ी नहीं हो रही कम   नवभारत, जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन और शासन द्वारा कई प्रयास किया जा रहे हैं। परंतु उसके बावजूद भी स्थिति जिसकी जस की तस बनी हुई है। सुबह से ही मुख्य बाजारों में भीड़भाड़ […]

You May Like