बाजार में हालात जस के तस,नहीं सुधर रही व्यवस्था

 

ई रिक्शा चालकों की धमाचौकड़ी नहीं हो रही कम

 

नवभारत, जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन और शासन द्वारा कई प्रयास किया जा रहे हैं। परंतु उसके बावजूद भी स्थिति जिसकी जस की तस बनी हुई है। सुबह से ही मुख्य बाजारों में भीड़भाड़ के साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। जिसमें खास तौर पर चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से बिगाड़ रखा था। हाल ही में ई रिक्शा चालकों के रूट भी तय किए जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी इनकी धमाचौकड़ी कम नहीं हो रही है। जिसके कारण आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

सडक़ किनारे खड़े वाहन से ज्यादा परेशानी

बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए वन- वे बनाने के निर्देश भी दिए गए थे। जिसमें चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर बाजारों में रोक लग सके। जिसके लिए लार्डगंज में वन- वे बना हुआ है, परंतु उसके बावजूद भी अन्य जगहों से धड़ल्ले से चार पहिया वाहन बाजारों के अंदर प्रवेश कर रहे हैं और दुकानों में खरीदारी करने के लिए वह सडक़ पर ही अपना वाहन खड़े करके चले जाते हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है और बार-बार ट्रैफिक जाम भी लगता है।

ई- रिक्शा अपनी मनमानी पर उतारू

बाजारों में ई-रिक्शा चालकों की भी मनमानी देखने को मिलती है, जहां वह सवारी ढूंढने के लिए पूरे बाजार के चक्कर लगाते रहते हैं। जहां भी सवारी दिखती है, तो चालक उसी जगह पर अपना ई-रिक्शा रोक कर खड़े कर देते हैं। खास तौर पर बढ़ती हुई भीड़ में ज्यादा सवारी ढूंढने के चक्कर में वह भीड़भाड़ में ई- रिक्शा ले जाते हैं। इसके अलावा वाहनों को निकलने में भी ई-रिक्शा के कारण काफी समस्याएं हो रही हैं। बाजारों के अंदर इन्होंने अपना अस्थाई रूप से अवैध स्टैंड बनाकर रखा हुआ है। जिस पर सडक़ों के किनारे यह अपने ई रिक्शा खड़े कर देते हैं और सवारी का इंतजार करते रहते हैं।

Next Post

षडयंत्र रच लगाया 9 लाख का चूना

Wed Feb 19 , 2025
प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी जबलपुर। दो जालसाज भाईयों ने षडयंत्र रचकर प्लाट बेचने के नाम पर विजय नगर निवासी एक युवक को 9 लाख रूपए की चपत लगा दी। पीडि़त की शिकायत पर संजीवनी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आशीष बैन पिता […]

You May Like