गणपति बप्पा के दरबार में कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन

सीधी। जिलेभर में गणेशोत्सव की धूम के बीच आज जगह-जगह हवन, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। गांधी चौक सीधी में विराजमान गल्ला मंडी के राजा विध्नहर्ता श्री गणेश के दर्शन कर विधायक रीती पाठक ने आशीर्वाद लिया। प्रतिमा स्थलों पर सुबह से ही विशेष पूजन और कन्या भोज के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गणेशोत्सव में सबसे अधिक भागीदारी महिलाओं की रही, जो भजन-कीर्तन और आराधना में जुटी रहीं।

शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए सीधी नगर पालिका ने उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में अस्थाई जलकुंड और मोहल्लों में चलित जलकुंड की व्यवस्था की है।

इधर, कुसमी ब्लॉक के भुईमाड़ चौराहे पर नवयुवा गणेश उत्सव समिति ने हवन, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया। कन्याओं को सम्मानित कर पकवान परोसे गए। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। समिति ने इसे सामाजिक एकता का संदेश बताया।

Next Post

गाय को बचाने में पलटा सब्जी से भरा पिकअप वाहन

Fri Sep 5 , 2025
शाजापुर। नगर से गुजरे नेशनल हाईवे पर मझानिया पेट्रोल पंप के सामने बालाजी होटल के पास पिकअप वाहन पलट गया. गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई घटना गाय को बचाने में हुई. इस दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई […]

You May Like