
ग्वालियर। एड.अनिल मिश्रा एवं रक्षक मोर्चा के अमित दुबे,अखिलेश पांडेय, ध्यानेंद्र शर्मा द्वारा व्याख्यान माला आयोजित की गई जिसमें संविधान की व्याख्या एवं अवधारणा, सनातन पर हो रहे हमलों को लेकर चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि आईआईटीएम में घोषित कार्यक्रम पर प्रशासन द्वारा जानबूझकर अवरोध पैदा करने की नीयत से रात्रि 11:56 पर कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर कार्यक्रम करने से रोका जा रहा था परंतु जब रक्षक मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता सड़क पर ही कार्यक्रम करने पर अड़ गए तब प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को आदित्य होटल डीडी नगर में करने की अनुमति दी गई ।
कार्यक्रम प्रातः 10 बजे के स्थान पर दोपहर 12 बजे प्रारंभ हो सका। शहर के गणमान्य नागरिक स्वामी आनंद स्वरूप, महामंडलेश्वर द्वय श्री हरिदास महाराज जड़ेरुआ धाम एवं आनंद गिरि जी देव प्रकाश गिरी बरुआ महाराज स्वामी गीतानंद महाराज गुरु मां ममता दास के आतिथ्य में सम्मेलन में विभिन्न जातियों के पदाधिकारी गोपीलाल भारती, दिनेश सिंह, संदीप जौहरी, शशिकांत भटनागर, घनश्याम स्वामी महेश मुद्गल, अधिवक्ता अनिल मिश्रा एवं अखिलेश पांडेय के उदगार से संपूर्ण सम्मेलन जहां एक ओर भाव विभोर हो उठा दूसरी ओर जय श्री राम के नारों के बीच सभी ने अपनी अपनी बातें रखी।
स्वामी आनंद स्वरूप मुख्य वक्ता थे। हरिदास महाराज ने धर्मांतरण एवं प्रशासन की घोर निंदा की और कहा कि धर्म पर हो रहे अतिक्रमण जहां एक और कानूनी रूप से अवैध है एवं दंडात्मक है जिसे ग्वालियर एवं मध्य प्रदेश का शासन प्रशासन पोषित कर रहा है जैसे समस्त हिंदू समाज में जो कि किसी भी समय ज्वालामुखी के रूप में फट सकता है।
