नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख अभियंता एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के रिटायर्ड अधिकारी ने किया स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज एवं ग्वालियर की सड़कों का निरीक्षण

ग्वालियर। नगरीय प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश के प्रमुख अभियंता प्रदीप एस मिश्रा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के सेवानिवृत अधिकारी आईके पांडे द्वारा रविवार को चेतकपुरी रोड सहित अन्य रोडो का निरीक्षण किया तथा स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज के सिस्टम को देखा। जलभराव के कारण चेतकपुरी मार्ग धसकने की घटना की जांच हेतु शासन की ओर से ग्वालियर आए नगरीय प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश के प्रमुख अभियंता प्रदीप मिश्रा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के सेवानिवृत अधिकारी पांडे द्वारा चेतकपुरी रोड सहित अन्य रोडो का निरीक्षण किया। दल द्वारा फूल बाग चौपाटी के पास से स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज हेतु डाले गए पाइप एवं रोड निर्माण का अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्राम वाटर पाइप के मटेरियल, डेफट, डाया आदि से संबंधित जानकारियां अधिकारियों से प्राप्त की। इसके पश्चात चेतकपुरी, माधव नगर गेट सहित अन्य स्थानों पर सड़क का निरीक्षण किया तथा किए गए पैचवर्क को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान चेतकपुरी के पास वाले नाले का भी अवलोकन किया तथा उसके ड्रेनेज सिस्टम की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जल भराव की स्थिति को भी देखा। निरीक्षण उपरांत प्रमुख अभियंता मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा आज प्रारंभिक जांच की गई है। साथ ही हनुमान बांध के पास से बना रहे एलिवेटेड रोड एवं स्वर्ण रेखा के ड्रेनेज सिस्टम का भी अवलोकन किया तथा एलिवेटेड रोड के पॉइंट जलालपुर पर भी अवलोकन किया।

Next Post

राष्ट्रीय भूमिका मे आ सकते हैं सिद्दारमैया , बोम्मई ने दिए संकेत

Sun Jul 6 , 2025
बेंगलुरु 06 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में जारी राजनीतिक अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को संकेत दिया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को बदलने की तैयारी कर रही है और संभवतः उन्हें पार्टी की पिछड़ा वर्ग शाखा के अध्यक्ष के रूप में […]

You May Like