​गुरु पूर्णिमा पर कल मप्र में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व और नई छात्रवृत्ति योजना का होगा आगाज

भोपाल। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मध्यप्रदेश में पहली बार कल महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का प्रदेशव्यापी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में गुरु-पूजन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम, छात्र-शिक्षक संवाद तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गतिविधियां आयोजित होंगी।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत भी की जाएगी। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा संचालित इस योजना के तहत 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹1-1 लाख की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
छात्रवृत्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता का विषय भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगा। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का अंतिम चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व निर्माण में महर्षि सांदीपनि की शिक्षा, संस्कार और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य संस्कृति तथा नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।

.....

Next Post

30 गेंदों में कोई रन नहीं, लगातार पांच विकेट मेडन ओवर; वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

Tue Jul 28 , 2026
त्रिनिदाद। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में असाधारण गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। ग्रीव्स ने लगातार पांच विकेट मेडन ओवर फेंके और इस दौरान 30 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। उन्होंने पांचों ओवर में एक-एक बल्लेबाज […]

You May Like