जनजातीय विकास के लिए कार्यकर्ता बनें समाज और सरकार की कड़ी

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक मंगलवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने संबोधित किया।

खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बना रहे हैं, कार्यकर्ताओं को भी जनजातीय समाज के बीच जाकर योजनाओं का लाभ दिलाने में पुल की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जब समाज का विश्वास जीतेंगे, तभी पार्टी भी आप पर विश्वास करेगी।

हितानंद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं और अटल जी व मोदी जी के जनजातीय समाज के लिए किए गए कार्यों को गांव-गांव पहुंचाएं।

भाबर ने कहा कि कुछ ताकतें जनजातीय समाज को भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं, कार्यकर्ताओं को सजग रहना चाहिए और योजनाओं का लाभ हर झोपड़ी तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Next Post

ट्रक की टक्कर से हाईवे पर बैठी गायों की मौत 

Tue Jul 22 , 2025
रायसेन। हाईवे पर बैठी गायों की मौत के बाद सिलवानी क्षेत्र में हंगामा मच गया है ।नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने धरने पर बैठकर विरोध जताया। हाईवे से गायों को हटाने पूर्व में स्थानीय प्रशासन ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों को कलेक्टर ने दिए थे आदेश ।आदेश पर नही हो रहा […]

You May Like