
रायसेन। हाईवे पर बैठी गायों की मौत के बाद सिलवानी क्षेत्र में हंगामा मच गया है ।नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने धरने पर बैठकर विरोध जताया।
हाईवे से गायों को हटाने पूर्व में स्थानीय प्रशासन ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों को कलेक्टर ने दिए थे आदेश ।आदेश पर नही हो रहा अमल मुहिम हो रही फेल।
बरेली बाईपास हाईवे 45 पर पिपरिया ब्रिज के पास एक ट्रक ने हाइवे पर बैठे गायों को टक्कर मार दी ।जिससे गायों की मौत हो गई ।गायों की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन मौके पर है ।इस घटना के दौरान हिंदू संगठन गोरखा संगठन विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया है ।हम आपको यह बता दें कि 2 हफ्ते पहले जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा हाईवे पर बैठी गायों को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को आदेश दिया था। परंतु आदेश पर पूरी तरह असर नहीं होने से आज फिर एक दुर्घटना हो गई ।जिसमें गायों की मौत हुई है ।कलेक्टर द्वारा दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हाईवे से गायों को हटाने के आदेश जारी किए गए थे। परंतु क्षेत्र में गायों के रहने की उचित व्यवस्था न होने से यह आदेश हर वर्ष विफल होता है।
