स्कूल के शिक्षक ने विद्यार्थी का सिर फोड़ा, हुआ लहूलुहान

अशोकनगर। कक्षा में छात्र-छात्राओं द्वारा आपस में बातचीत करना आम बात है, लेकिन छात्रों की इसी आपसी बातचीत से नाराज एक शिक्षक ने एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिसमें वह लहूहुहान होकर बेहोस गया, जिसके चलते कक्षा के अन्य छात्रों द्वारा स्कूल के प्राचार्य को बताया और छात्र के परिजनों को बुलाया गया, जिसके बाद स्कूल पहुंचे परिजनों ने पहले तो थाने में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और उसके बाद छात्र का उपचार कराया। तो वहीं इस घटना के बाद जहां स्कूल स्टॉफ द्वारा शिक्षक को हटा दिया गया। तो वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले शिक्षक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह पूरा मामला वर्धमान कॉन्वेट स्कूल का है, जहां शिक्षक द्वारा छात्र के साथ बेहरमी से मारपीट की गई। दरअसल वर्धमान कॉन्वेट स्कूल में सुभाष गंज निवासी आदित्य पुत्र सुनील जैन ने कॉमर्स कक्षा में एडमिशन लिया है, जिसके चलते वह मंगलवार को स्कूल में पढऩे के लिए गया था, जहां स्कूल लगने के साथ ही पहला पीरियड पूरा हुआ था, इसके बाद दूसर पीरियड अंग्रेजी का लगना था, जिसे लेने के लिए शिक्षक गोविन्द श्रीवास्तव पहुंचे, जहां बच्चे आपस में बातचीत कर रहे थे, जिससे नाराज होकर शिक्षक ने आदित्य से परिचय पूछने के साथ ही उसके साथ अपने पास रखी स्टीक से मारपीट कर दी, मारपीट जब तक जारी रहीं तब तक छात्र लहूलुहान होकर बेहोश नहीं हुआ। बेहोस होने के बाद छात्र के सहपाठियों द्वारा घटना की जानकारी स्कूल के प्राचार्य के साथ परिजनों को दी। वहीं स्कूल पहुंचे परिजनों ने छात्र को लहूलुहान देखकर नाराजगी व्यक्त की और उसके बाद थाने पहुंचे, जहां पर शिकायती आवेदन देकर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

इनका कहना है।

वर्धमान स्कूल में छात्रा आदित्य जैन के साथ मारपीट की गई, यह मारपीट स्कूल के टीचर द्वारा की गई, जिसमें वह घायल हो गया है। छात्र की शिकायत पर टीचर पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

अक्षय कुशवाह, उप निरीक्षक

सिटी कोतवाली अशोकनगर।

क्लास में पढ़ाने के दौरान छात्रों द्वारा कोई कमेंट किया गया था, जिसके चलते शिक्षक नाराज हो गए, स्कूलों में अब लकड़ी डंडा तो रहता नहीं है, लेकिन नीचे पढ़ी एक लकड़ी छात्र को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद अंग्रेजी के शिक्षक गोविन्द श्रीवास्तव को स्कूल से हटा दिया गया है।

देवेंद्र माथुर, प्राचार्य

वर्धमान स्कूल अशोकनगर।

Next Post

उधारी के रुपए नही देने पर दोस्त ने उतारा था मौत के घाट 

Tue Jul 22 , 2025
सौसर।हनुमान लोक परिसर में चारागाह गेट के पास 19 जुलाई को मिले अज्ञात शव का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया था। मृतक कि शिनाख्त सुनील कुमार उईके निवासी मंडली थाना रावनवाडा के रूप में हुई थी। लोधीखेड़ा पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन