
सौसर।हनुमान लोक परिसर में चारागाह गेट के पास 19 जुलाई को मिले अज्ञात शव का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया था। मृतक कि शिनाख्त सुनील कुमार उईके निवासी मंडली थाना रावनवाडा के रूप में हुई थी।
लोधीखेड़ा पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड को उजागर करने के लिए की गई कड़ी मशक्कत में यह खुलासा हुआ कि सुनील कि हत्या किसी और ने नही कि बल्कि उसके दोस्त राजकुमार ने ही की।
एसपी सुंदर सिंह कनेश ने मंगलवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा की गई बारीकी से जांच में यह सामने आया कि मृतक सुनील कुमार उइके व साथ में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजेन्द्र कवरेती जो बिछुआ तरफ का रहने वाला है दोनो घटना दिनाँक की रात्री में साथ में घूमने की जानकारी मिली उसके बाद संदेही राजकुमार उर्फ राजेन्द्र कवरेती के संबन्ध मे और जानकारी प्राप्त की गई जिसमे यह पता चला कि वह मेहराखापा के जंगल मे छुपकर बैठा है। पुलिस टीम द्वारा जंगल मे घेराबंदी कर संदेही को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि करीब 15 दिन पहले उसने सुनील को दो हजार रूपये उधार दिये थे मांगने पर मृतक ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी द्वारा मृतक से उसका मोबाइल लेकर बेच दिया मृतक के द्वारा आरोपी से अपना मोबाइल माँगने की बात पर से दोनो का आपस मे विवाद हुआ आरोपी द्वारा आवेश में आकर घटना स्थल पर पड़े पत्थर से मृतक के सिर पर दो तीन बार वार कर हत्या कारित कर दिया। बहरहाल पुलिस ने एक जघन्य सनसनीखेज मामले के आरोपी को 24 घंटो के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजकुमार को धारा 103 (1) बीएनएस 2023 के तहत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पत्थर सहित पहने हुये खून से सने स्वंय कपड़े, चप्पल जब्त कर जेल भेज दिया।
