मप्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर

भोपाल:मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भोपाल,नर्मदापुरम, उज्जैन, रतलाम और नीमच में मंगलवार रात से ही जोरदार बारिश हो रही है। नीमच का सड़क संपर्क कोटा से टूट गया है क्योंकि कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं और निचली बस्तियों में पानी भर गया है। झारखण्ड के ऊपर बना कम दबाब का क्षेत्र और मानसून द्रोणिका के प्रदेश से होकर गुजरने से बारिश हो रही है, साथ ही तीन अलग-अलग मौसम प्रणालियों की वजह से वर्षा तेज हो रही है।

अब तक भोपाल समेत 25 जिलों में बारिश दर्ज की गई। बालाघाट में सबसे अधिक पौने दो इंच, सीधी में सवा इंच, श्योपुर और सिवनी में एक इंच, जबकि बैतूल, मंडला और शिवपुरी में करीब तीन चौथाई इंच पानी गिरा। वहीं पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में आधा इंच बारिश हुई।मौसम विभाग ने आज बुधवार को ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, शहडोल और अनूपपुर सहित 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उधर,कुवारी नदी में जलस्तर बढ़ने से आगरा और विजयपुर के बीच पुल डूब गया, जिससे दोनों शहरों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। प्रशासन ने नदी-नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। विजयपुर के कई इलाकों में गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Next Post

शुल्क जमा न करने पर बकायादारो के यहा होगी तालाबंदी

Wed Jul 2 , 2025
रीवा: नगर निगम रीवा द्वारा शहर के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही तेज कर दी गई है.बार-बार नोटिस देने के बावजूद जिनके द्वारा बकाया राशि जमा नही की जा रही है उनके यहा अब तालाबंदी की तैयारी की गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीने से बकायादारो […]

You May Like

मनोरंजन