जबलपुर: बिना ओटीपी शेयर किए। कोई लिंक खोले एक युवक के खाते से साइबर ठग ने डेढ़ लाख से अधिक की रकम उड़ा ली। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है।
शिकायतकर्ता निशांत जैन पिता कन्हैया लाल जैन 42 वर्ष, निवासी पिसनहारी की मढिय़ा ने बताया कि उसका खाता यूनियन बैंक धनवंतरी नगर में है। 27 अक्टूबर को उसके खाते से 1 ,56, 619 रुपए निकाल लिए गए हैं जबकि उसके द्वारा किसी भी प्रकार कि कोई लिंक नहीं खोली है न ही कोई ओटीपी शेयर किया गया है।
