भोपाल। पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि परम पूज्य मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पंचकल्याणक का आज भक्ति एवं श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। आज प्रातः काल की बेला में संजय अशोका गार्डन परिवार के द्वारा ध्वजा फहराई गई इसके उपरांत श्री जी के अभिषेक शांतिधारा की गई आज की शांतिधारा डाक्टर विमल ,भरत अंशु जैन,मनोज प्रदीप बांगा परिवार को मिला। इसके बाद मुनि श्री विमल सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि आज पंच कल्याणक की विधिक शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हो गई है ध्वजा बता देती है कि समाज किस और जा रही है पूर्व दिशा में लहराती ध्वजा आपके मंगल का उदघोष है। पूर्व की दिशा अपूर्व आनंद देती है, धर्म ध्वजा तीन वलय होते हैं इसकी आधारशिला सम्यक दर्शन दंड सम्यक ज्ञान एवं ध्वजा सम्यक चरित्र को दर्शाती है।
जल का अपव्यय रोकने का लिया संकल्प
