एसपी रेल ने किया जीआरपी चौकी का निरीक्षण 

सतना : जबलपुर रेल मंडल के रेल पुलिय अधीक्षक सुंदर सिंह कनेर ने बुधवार को जीआरपी चौकी सतना का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस बल की कार्यप्रणाली का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.एसपी रेल सुंदर सिंह कनेर बुधवार को जीआरपी चौकी सतना में पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने चौकी के रिकार्ड की सघन जांच करने के साथ ही पुलिस बल की कार्यप्रणाली जायजा भी लिया.

जिसके बाद एसपी रेल द्वारा जीआरपी कर्मियों के साथ बैठक करते हुए अपराधों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि रेल अपराध किसी एक जिले तक सीमित नहीं होत. लिहाजा सभी थाना और चौकी के बीच आपसी तालमेल अनिवार्य शर्त है. ताकि किसी भी तरह की घटना सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. एसपी ने आगे कहा कि सतना महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां पर चौबीसों घंटे ट्रेनों की आवाजाही बनी रहती है. लिहाजा ट्रेन और प्लेटफार्म पर सक्रिय जेबकतरों, चोरों और चैन स्नेचरों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए.

आऊटर पर विशेष ध्यान
एसपी रेल श्री कनेर ने जीआरपी कर्मियों को निर्देश दिए कि आऊटर क्षेत्रों की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जाए. उन्होंने आगे कहा कि ट्रेन के रुकने या धीमी होने पर अपराधी आऊटर पर वारदातों को अंजाम देकर भाग निकलते हैं. लिहाजा इस तरह के सभी संवेदनशील प्वाइंट्स पर निरंतर कड़ी निगरानी की जाए. इस मामले में लू-पोल की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जानी चाहिए.

Next Post

ओमान ठीक से रहे वरना उड़ा देंगे, ट्रंप ने खाड़ी देश को दी होर्मुज पर कड़ी धमकी

Thu May 28 , 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ओमान को होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का साथ देने पर हमले की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि किसी देश को जलमार्ग पर नियंत्रण नहीं मिलेगा। होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही मुश्किल बातचीत के बीच ओमान को […]

You May Like