ससुराल पक्ष ने ताने मारे तो नवविवाहिता ने खा लीं गोलियां

जबलपुर: ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता को दहेज में एक लाख मायके से लाने की मांग कर इतने ताने मारे की उसने गुस्से मेेंं आकर पेट दर्द की गोलियां अधिक मात्रा में खा ली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दहेज के लिये प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति एवं सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक श्रीमति सुभाषी कोरी 24 वर्ष निवासी मैत्री नगर महाराजपुर ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी फरवरी 2024 में सामाजिक रीतिरिवाज से शरद कोरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, सास भी छोटी छोटी बातों पर ताना देने लगी तथा दोनों दहेज में 1 लाख रूपये की मांग कर दोनों शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे।

पति ने उसके साथ मारपीट की एंव मायके से 1 लाख रूपये लानेे को बोला, उसने मना किया एवं परेशान होकर घर में रखी दर्द की गोलियॉ अधिक मात्रा में खा ली, तो उसकी मॉ ने उसका इलाज विक्टोरिया अस्पताल में कराया है। पति एवं सास की आये दिन की प्रताडऩा से वह तंग आ गयी है।

Next Post

श्रीनगर वायु सैनिक अड्डे पर हमले के वीडियो झूठे : सरकार

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) भारत ने वायुसेना के श्रीनगर अड्डे पर पाकिस्तानी वायुसेना के हमले की खबरों को अफवाह करार देते हुए लोगों से इस पर ध्यान न दिए जाने की सलाह दी है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि पाकिस्तान परस्त कुछ […]

You May Like