
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 माह से लापता युवक की हत्या के आरोपी पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक प्रिंस पिता राजेश वाल्मीकि 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर बहेरिया सागर 20 अगस्त 2025 से देवरी से लापता था। घटना दिनांक से ही देवरी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी/आरोपियों की तलाश हेतु गंभीरता से विवेचना की जा रही थी। पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई, जिसमें तकनीकी साक्ष्य, सामाजिक जानकारी, पारिवारिक पृष्ठभूमि, मोबाइल लोकेशन, पूछताछ एवं गोपनीय सूचनाओं को लगातार संकलित किया। जांच मे यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी के अपने प्रेमी सोहेल खान निवासी गांधी वार्ड देवरी के साथ अवैध संबंध थे। इसी अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रेमी ने साजिश के तहत मृतक को पहले दिनभर शराब पिलाई, उसके पश्चात सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को देवरी क्षेत्र स्थित एक स्कूल ग्राउंड में दफना दिया।शव को दफनाने के बाद आरोपियों द्वारा उस पर नमक डालकर एवं मिट्टी से ढककर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सोहेल खान ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर स्कूल ग्राउंड से शव बरामद किया गया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया । आरोपी सोहेब खान पिता नवाज खान निवासी गांधी वार्ड देवरी जिला सागर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।आरोपी का पीआर प्राप्त कर मामले में और भी पूछताछ की जा रही है।
