जबलपुर: जबलपुर क्रिकेट की कुछ एकेडमी के संचालकों ने बल्ली किकेट एकेडमी के संचालक बल्ली सोनकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एम.एच. किकेट एकेडमी, जे.पी.क्रिकेट एकेडमी और जाबाली किकेट एकेडमी के संचालकों ने शुक्रवार को रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खेल अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि रानीताल स्टेडियम में संचालित बल्ली किकेट एकेडमी के संचालक बल्ली सोनकर के द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है ।
इतना ही सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने की नियत से उनके द्वारा सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर अन्य एकेडमियों के संचालकों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सरकारी संपत्तियों में लगे सीसी कैमरे की जांच होगी तो उसमें सारे फुटेज स्पष्ट कर देंगे कि तोड़फोड़ किस तरह से हो रही है। एकेडमी संचालकों ने खेल अधिकारी से ये भी मांग की कि इस तरह की अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए और असामाजिक तत्वों को खेल गतिविधियों से दूर रखना चाहिए।
