सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सरेराह लूट

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पुष्पक नगर स्थित राम मैरिज गार्डन के पास दिल्ली में कार्यरत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ उस वक्त लूट हो गई जब वह अपनी पत्नी के साथ रात के खाने के बाद टहलने निकले थे। लुटेरों ने धक्का देकर मोबाइल छीन लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जागृति नगर न्यू रामनगर निवासी 30 वर्षीय शुभम उसरेठे नई दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, इन दिनों अपने घर आए हुए हैं।

बीती रात शुभम अपनी पत्नी के साथ धनी की कुटिया रोड पर पैदल टहल रहे थे।जैसे ही वे टहलते हुए पुष्पक नगर स्थित राम मैरिज गार्डन के पास पहुंचे, पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने शुभम को जोर से धक्का दिया, जिससे वे असंतुलित हो गए। इसी का फायदा उठाकर बदमाश शुभम के हाथ से कीमती मोबाइल छीनकर मुख्य सड़क की ओर तेजी से फरार हो गए। दोनों बदमाशों की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष के बीच थी पुलिस अब मैरिज गार्डन और धनी की कुटिया रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।

Next Post

साइबर सेल ने ढूंढ निकाले 18 लाख के मोबाइल,106 चेहरे पर लौटी मुस्कान

Sat May 9 , 2026
जबलपुर: अपने खोए हुए कीमती मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके 106 मोबाइल धारकों को पुलिस ने जब उनके गुमे मोबाइल वापस किए तो चेहरे खुशी से खिल गए। जानकारी अनुसार साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और गुम हुई संपत्ति को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार तकनीक का सहारा ले […]

You May Like