साइबर सेल ने ढूंढ निकाले 18 लाख के मोबाइल,106 चेहरे पर लौटी मुस्कान

जबलपुर: अपने खोए हुए कीमती मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके 106 मोबाइल धारकों को पुलिस ने जब उनके गुमे मोबाइल वापस किए तो चेहरे खुशी से खिल गए।
जानकारी अनुसार साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और गुम हुई संपत्ति को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार तकनीक का सहारा ले रही है। साइबर सेल की टीम ने अत्याधुनिक सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस का सटीक उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 106 मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद किए गए इन मोऐ की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सम्पत उपाध्याय ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। इस दौरान एडिशनल एसपी (क्राइम) जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। अपने गुम हुए फोन को दोबारा पाकर कई लोग भावुक नजर आए एसपी ने जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकरण कराएं, जिससे फोन का दुरुपयोग न हो सके और उसे ट्रैक करना आसान हो।

Next Post

अवैध रेत से भरा डम्पर जब्त, पुलिस को देख चालक हुआ फरार

Sat May 9 , 2026
जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर रेत से लदा एक बिना नंबर का डम्पर जब्त किया है, जिसे चोरी की रेत का परिवहन करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जबकि चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया।थाना प्रभारी श्रीमती गाजीवती पुसाम ने जानकारी देते हुए बताया कि देवनगर […]

You May Like