धारदार चाकू से युवक की निर्मम हत्या

भोपाल: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय शिवम कलम नामक युवक की धारदार चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। बदमाशों ने शुभम की जांघ पर जानलेवा वार किया, जिससे अत्यधिक खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।

Next Post

अमेरिका के शोधकर्ताओं ने की स्तन कैंसर जोखिम से जुड़े ऊतक परिवर्तनों की पहचान

Thu May 15 , 2025
लॉस एंजेल्स, 15 मई (वार्ता) अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में स्तन संयोजी ऊतक में ऐसे संरचनात्मक बदलावों की पहचान की है, जो बहुत तेजी के साथ स्तन कैंसर के बढ़ते जोखिम से जुड़े हैं। नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन […]

You May Like