साइबर सेल की तत्परता से युवक को वापस मिले 51 हजार

सिंगरौली : सिंगरौली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं साइबर सेल की सतर्कता के चलते साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को उसकी संपूर्ण राशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है।फरियादी राहुल कुमार सोनी पिता दिनेश सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी शांति नगर गनियारी रोड द्वारा साइबर अपराध संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से उनके खाते से 51 हजार की राशि किसी अन्य खाते में स्थानांतरित हो गई थी।

शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर सेल सिंगरौली द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते एवं खाताधारक से संपर्क स्थापित किया गया। लगातार प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप 1 जून को फरियादी की संपूर्ण राशि 51 हजार वापस कराई गई।प्रकरण में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पवन सिंह एवं आरक्षक प्रशांत केशरी द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए संबंधित खाताधारक एवं संबंधित पक्षों से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप फरियादी को उसकी संपूर्ण राशि 51 हजार वापस प्राप्त हो सकी। फरियादी ने सिंगरौली पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Next Post

शिव मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की घंटी और पीतल के बर्तन

Wed Jun 3 , 2026
सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी पुराने जिला चिकित्सालय परिसर बैढ़न स्थित शिव मंदिर से चोरी हुई घंटी, बर्तन एवं अन्य पीतल की सामग्री के मामले में कोतवाली पुलिस बैढ़न को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए माल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार […]

You May Like

मनोरंजन