मैहर पुलिस ने पकड़ी 198 लीटर अवैध शराब

सतना: मैहर पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी करते हुए 198 लीटर अवैध शराब पकड़ी. अवैध शराब के भण्डारण और तस्करी में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ी गई शराब की कीमत 1.12 लाख रुपए आंकी गई.मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कटिया तिघरा में पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की.

पुलिस टीम ने चौरसिया मोहल्ले के रहने वाले श्रीराम चौरसिया पिता रतनलाल उम्र 34 वर्ष के कटिया तिघरा में स्थित खेत में पहुंचकर पड़ताल शुरुकी. पुलिस ने जब श्रीराम चौरसिया के खेत में मौजूद कमरे की तलाशी ली तो वहां पर काफी मात्रा में शराब का भण्डारण पाया गया. कमरे में मौजूद शराब के स्टॉक का एकत्रित करने पर वहां से कुल 117 लटर शराब पाई गई. जिसकी कीमत 65 हजार रुपए आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी श्रीराम चौरसिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 2 के अंतर्गत कार्रवाई की गई.
कर रहा था वाहन का इंतजार
कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार अवैध शराब पकड़े जाने की दूसरी कार्रवाई हरनामपुर साईं मंदिर के निकट की गई. जहां पर अमति चौरसिया उर्फ मकरा पिता कमलेश उम्र 24 वर्ष निवासी चौरसिया मोहल्ला और अजय चौधरी पिता विश्वनाथ उम्र 25 वर्ष निवासी करियापानी के कब्जे से कुल 81 ली. शराब जब्त की गई. जिसकी कीमत 35 हजार रु आंकी गई. दोनों आरोपी शराब के स्टॉक को दूसरे स्थान पर भेजने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे. लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया.

Next Post

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'

Tue Dec 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 103 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर […]

You May Like