हरारे 29 अगस्त (वार्ता) पथुम निसंका (76), जनित लियानगे (नाबाद 70) और कामिंडु मेंडिस (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने पांचवें ही ओवर में सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल मेंडिस ने पथुम निसंका के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। 27वें ओवर में शॉन विलियम्स ने कुसल मेंडिस को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद मुजारबानी ने पथुम निसंका 92 गेंदों में 76 रन को अपना शिकार बना लिया। चरित असलंका (छह) और सदीरा समराविक्रमा 35 रन बनाकर आउट हुये।
इसके बाद जनित लियानगे और कामिंडु मेंडिस ने छठे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिचर्ड एन्गरावा ने कामिंडु मेंडिस 36 गेंदों में (57) को बोल्ड कर श्रीलंका का छठा विकेट गिराया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के भी लगाये। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों स्कोर छह विकेट पर 198 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जनित लियानगे 47 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 70) रन बनाये।
जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड एन्गरावा को दो विकेट मिले। ब्लेसिंग मुजारबानी, ट्रेवर ग्वांडू, सिकंदर रजा, शॉन विलियम्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

