
किश्तवाड़ के डच्चन इलाके में हुई घटना, कई घर बहे, NDRF और सेना की टीमें मौके पर मौजूद।
जम्मू, 14 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आज तड़के बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिले के डच्चन इलाके में हुई इस घटना के बाद अब तक 30 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर और इमारतें बह गईं।
घटना की सूचना मिलते ही NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और भारतीय सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। जिला प्रशासन ने भी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं।
