पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें: जगदीश

देवसर: जिले के देवसर जनपद पंचायत के मंगल भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जल संकट से निपटने और जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जल स्रोतों के संरक्षण, नई जल संरचनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी रख-रखाव को लेकर जिपं सीईओ के द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया ।

साथ ही वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने और भविष्य में संभावित जल संकट से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। बैठक में अतिरिक्त सीईओ अरविंद कुमार डामोर, जपं देवसर सीईओ संजीव तिवारी एवं जपं अध्यक्ष प्रणव पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए।

Next Post

सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर सख्ती, बड़ी मात्रा में रेत जब्त

Fri Apr 10 , 2026
सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं रेत भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व अमले और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से देवसर क्षेत्र के ग्राम मजौना में कार्रवाई की। […]

You May Like

मनोरंजन