मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बीजेपी ऑफिस में सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सहयोग सेल के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ताओं के सार्वजनिक जीवन में आने वाली जनहित की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। इसी क्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य प्रतिदिन बारी-बारी से प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रहे हैं।

मंत्री पटेल ने बताया कि इसी व्यवस्था के तहत वे आज प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जबकि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का समयबद्ध एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंत्री ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह की पहल से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

Next Post

प्रधानमंत्री पद पर बैठा व्यक्ति मनोबल टूटने पर ही अपशब्द बोलेगा : खरगे

Fri Feb 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि इस पद पर बैठा व्यक्ति यदि अपशब्द और असत्य बोलने लगता है तो इसका सीधा मतलब यही होता है कि उनमें कोई हताशा है जिसके कारण उनका मनोबल टूट […]

You May Like