देहरादून (वार्ता) प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का उत्तराखंड के मसूरी में मंगलवार को निधन हो गया।
वह 94 वर्ष के थे। उन्होंने मसूरी स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर विभिन्न संगठनों, लेखकों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
नौसेना में कमांडर से सेवानिवृत्ति के बाद ह्यू गैंटज़र ने पत्नी कोलीन के साथ यात्रा लेखक के रूप में देश दुनिया में अपना स्थान बनाया। पांच दशक से अधिक समय तक उन्होंने यात्रा लेखन का काम किया। 30 से अधिक किताबें लिखीं हैं।
उनके निधन पर अंग्रेजी लेखक गणेश सैली, प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला तथा अन्य ने शोक व्यक्त किया।
