ICC ने PCB को दिया करारा झटका, T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार से पाक को होगा करोड़ों का नुकसान

ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर वह T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे वित्तीय नुकसान और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी PCB के एक सूत्र ने मंगलवार को दी।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने सरकार के निर्देश पर भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन इस फैसले के कारणों को अभी तक औपचारिक रूप से ICC को नहीं बताया गया है। ICC ने पहले ही संकेत दिया है कि पाकिस्तान का सालाना राजस्व हिस्सा (लगभग 3.5 करोड़ डॉलर) रोकने और उसी रकम से प्रसारकों को भुगतान करने का अधिकार उसके पास है।

PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सूचित करने से पहले बोर्ड के कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली थी। इसके बावजूद बोर्ड बहिष्कार के गंभीर नतीजों के लिए तैयार है। PCB के सूत्र ने कहा, “पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलता, तो उसे वित्तीय जुर्माने के साथ-साथ प्रसारकों की ओर से मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है। ICC की विवाद निपटान समिति (DRC) में अपील भी शायद सफल न हो।”

ब्रॉडकास्टर PCB और ICC के खिलाफ करेगा कानूनी कार्रवाई

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सभी मैच तटस्थ स्थल श्रीलंका में खेल रहा है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार ICC और प्रसारकों के लिए संवेदनशील मुद्दा बन गया है। ICC ने अपने चार साल के प्रसारण समझौते में भारत-पाकिस्तान मैच को भी शामिल किया था, जिसके आधार पर प्रसारक ने ICC को भुगतान किया है। इसलिए प्रसारक को अनुबंध उल्लंघन के आधार पर PCB और ICC के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पूरा अधिकार है।

पाकिस्तान को नहीं मिला अन्य बोर्ड का समर्थन

पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर अन्य सदस्य बोर्डों से समर्थन मांगा, लेकिन किसी ने भी उनका समर्थन नहीं किया। कुछ सूत्रों का मानना है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी चुनावी माहौल के बाद अपना निर्णय बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, “भारत के खिलाफ मैच से दो दिन पहले हालात बदल सकते हैं। अन्यथा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग हो सकता है।”

Next Post

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की समय सीमा करीब , भाजपा ने मुख्यमंत्री के तौर पर युमनाम खेमचंद सिंह को चुना

Wed Feb 4 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की समय सीमा करीब आने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। मणिपुर में मुख्यमंत्री का पद 09 फरवरी, 2025 को एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से खाली है […]

You May Like