जबलपुर: गौर कटियाघाट में कन्या आदिवासी छात्रा वास में पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया ने जब निरीक्षण किया तो वहां अव्यवस्थाएं मिली। इस दौरान पाया कि छात्रावास में सफाई नहीं थी। किचिन, बाथरूम,से काफी बदबू आ रही थी, शायद इस कारण से बच्चों को वायरल हुआ है। इस कारण बच्चे अपने घर गए। करीब 100 बच्चियां अध्यनरत है। पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की बच्चियां अध्यनरत है।
अधीक्षिका श्रीमती सरिता मरकाम है, 3 महिला टीचर,3 पुरुष टीचर,एवं विमला तिवारी प्राचार्या है। निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि काफी बच्चियां बीमार है उन्हें वायरल फीवर हुआ है। कटिया घाट गौर के छात्रा वास एवं जबलपुर के सभी छात्रा वासों में चेकअप होना चाहिए, दवाईयां वहीं वितरित होना चाहिए। छात्रावास में सुरक्षा व्यस्था की कमी है। कलेक्टर से अनुरोध है कि इस मामले को स्वयं संज्ञान में लेकर निर्देशित करें। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, पूर्व पार्षद भगत सिंह, एक्टिविस्ट एवं समाजसेवी गोपाल हुंका, पूर्व संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, बाज बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
