
सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में के डी कंस्ट्रक्शन, क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव और भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली के मध्य हुए बारहवें दिन के मैच मे एलबीएस दिल्ली एकतरफा 8 विकेट से अपनी शानदार जीत दर्ज कर क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव को हराया।आज बारहवें दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच दिव्यांशु सिंह रहे जिन्हें राकेश सिंह, मोहित सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।
कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के आज के मैच में आज बारहवें दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा क्रिकेट बोर्ड का मालदीव के फ्रेंचाइजी ओनर केडी सिंह और एलबीएस दिल्ली के फ्रेंचाइजी ओनर रहीस सिंह की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया।टॉस जीतकर मालदीव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 8 विकेट के नुकशान के साथ 167 रनो का का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा!
जबावी पारी में भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली की टीम मात्र 21.1ओवर मे आज का मैच अपने नाम कर लिया, जिसमें पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे देवयांशु सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 गेंद में 1 छक्का और 6 चौके लगाते हुए 65 रनों की शानदार पारी खेली और मात्र 2 विकेट के नुकसान पर दिल्ली ने आज का मैच जीत लिया|
आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे
एनएनएस भदोही यूपी और दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबला 18 को
छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को भदोही यूपी और दिल्ली के बीच खेला जाएगा |
भदोही और दिल्ली दोनों ही टीमे अपने-अपने पुल की तीन-तीन टीमों से जीतकर फाइनल में पहुंची हैं इसलिए दोनों ही टीम फाइनल जीतने का पूरा प्रयास करेंगे यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।
प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच दिव्यांशु सिंह के नाम हुआ
सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का आज मैच केडी कंस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड का मालदीव और भूमि एसोसिएट्स एलबीएस दिल्ली बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को एकतरफा जीत मिली, दिल्ली के दिव्यांशु सिंह जिन्होंने मात्र 53 गेंदों मे 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 65 रन बनाएं! एलबीएस दिल्ली के फ्रेंचाइजी ओनर रहीश सिंह भूमि एसोसिएट और के डी कंस्ट्रक्शन के ओनर केडी सिंह
की गरिमामय विशेष उपस्थिति में दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से राकेश सिंह,मोहित सिंह द्वारा दिया गया।
आज वेटरन इलेवन और कमेटी इलेवन के बीच मैत्री मैच
अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 का फाइनल मैच 18 जनवरी होना है। सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के निर्णय अनुसार 17 जनवरी को मैच के अवकाश दिवस को दृष्टिगत रखते हुए वेटरन इलेवन और कमेटी इलेवन के बीच मैत्री मैच 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
