
छतरपुर। छतरपुर पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान के तहत माह अगस्त में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा एवं अपहृत 81 बालक-बालिकाओं को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा किया।
जिले के थाना बमीठा ने 9, सिविल लाइन ने 8, लवकुशनगर ने 7, कोतवाली ने 6, गुलगंज और बक्सवाहा ने 5-5, खजुराहो, नौगांव, महाराजपुर ने 4-4, गढ़ी मलहरा, चंदला, राजनगर, भगवा ने 3-3, अलीपुरा, बड़ा मलहरा, बिजावर, ईसानगर, हरपालपुर, गौरिहार ने 2-2 तथा ओरछा रोड, जुझार नगर, प्रकाश बमोरी, किशनगढ़ और मातगुंवा ने 1-1 बालक-बालिकाओं को खोजकर परिजनों तक पहुंचाया।
इन बच्चों को पुलिस टीमों ने जम्मू, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से दस्तयाब किया।
वर्ष 2025 का रिकॉर्ड
1 जनवरी 2025 से अब तक जिले में कुल 364 बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। इनमें बाजार, धार्मिक स्थल एवं अन्य स्थानों से गुम हुए शिशु, बच्चे और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है।
