छतरपुर में हिट एंड रन पीड़ितों को मिली राहत

छतरपुर। छतरपुर जिला प्रशासन ने हिट एंड रन पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान की है। कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त पार्थ जैसवाल ने 6 सड़क दुर्घटना प्रकरणों में कुल 10 लाख 50 हजार रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है।

 

इन पीड़ितों को मिली सहायता

आशीष नायक (घायल, 31 दिसंबर 2023, सर्किट हाउस चौराहा) – ₹50,000

हलकाई अहिरवार (मृतक, 30 जुलाई 2022, करारागंज बस स्टैंड) – ₹2,00,000

श्याम बाई (मृतका, 14 दिसंबर 2023, महोबा रोड महतोल तिगड्डा) – पुत्र को ₹2,00,000

कृष्णकांत बादल (मृतक, 24 जून 2022, अलीपुरा) – पुत्र को ₹2,00,000

पप्पूलाल अहिरवार (मृतक, 8 मार्च 2024, सिमरिया तिराहा) – परिवार को ₹2,00,000

रति कुशवाहा (मृतका, 12 जून 2023, ग्राम मडोरी) – पुत्र को ₹2,00,000

अब तक का आंकड़ा

जिले में अब तक कुल 36 हिट एंड रन प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें पीड़ित परिवारों को कुल 58 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि नियमों के अनुसार पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए।

Next Post

दतिया में प्रशासन का सख़्त रुख, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर रोक

Tue Sep 2 , 2025
दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने जिले में कानून-व्यवस्था और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब जिले में कोई भी व्यक्ति, संगठन या संस्था बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति के धरना, प्रदर्शन, रैली, नारेबाज़ी या ज्ञापन जैसे कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है […]

You May Like