एंजेलिना जोली के चाचा एवं गीतकार चिप टेलर का 86 वर्ष में निधन

लॉस एंजिल्स, 26 मार्च (वार्ता) ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायक-गीतकार चिप टेलर का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें उनके हिट गीतों ‘वाइल्ड थिंग’ और ‘एंजल ऑफ द मॉर्निंग’ के लिए जाना जाता है। उनके बच्चों क्रिस और केली ने गुरुवार को एक बयान में अपने पिता के निधन की घोषणा की। चिप टेलर का वास्तविक नाम जेम्स वेस्ली वॉयट था, वह जॉन वॉयट के भाई और हॉलीबुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के चाचा थे। उनकी कथित रूप से सोमवार रात को हॉस्पिस केयर में मौत हो गई। चिप का जन्म 21 मार्च, 1940 को न्यूयॉर्क के योंकर्स शहर में जेम्स वेस्ली वॉयट के रूप में हुआ था। उन्होंने और उनके भाइयों ने न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स में आर्कबिशप स्टेपिनाक हाई स्कूल में पढ़ाई की। 1961 में चिप ने एक वर्ष के लिए कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन किया।

उनका गाना “एंजल ऑफ द मॉर्निंग” का भी अपना एक लंबा इतिहास रहा और 1981 में जब जूस न्यूटन ने इसे हॉट 100 चार्ट पर चौथे नंबर पर पहुंचाया तो यह अपने चरम पर पहुंच गया। यह गाना एसी चार्ट पर भी नंबर वन पर पहुंचा और कंट्री रेडियो पर भी चार्ट में शामिल रहा। यह गाना मूल रूप से 1967 में एवी सैंड्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया था लेकिन उस समय इसे ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली। इसका पहला हिट संस्करण मेरिलि रश का था, जो 1968 में चौथे नंबर पर पहुंचा था। बाद में इसे नीना सिमोन, ओलिविया न्यूटन-जॉन और द प्रिटेंडर्स जैसे अन्य कलाकारों ने भी रिकॉर्ड किया। 2016 में, चिप को उनके भाई जॉन के साथ सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उनके परिवार में उनके बच्चे जेम्स और केली और तीन नाती-पोते रिले, सामंथा और केट हैं।

Next Post

फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग की संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखरी सवाल’ 15 मई को होगी रिलीज

Thu Mar 26 , 2026
मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग की संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखरी सवाल’, 15 मई को रिलीज होगी। नीम ट्री एंटरटेनमेंट और निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निखिल नंदा, धनराज नथवानी और संजय दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘आखरी सवाल’ में संजय […]

You May Like

मनोरंजन